बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

BIG BREAKING : एक साथ 14 वन अधिकारियों-कर्मियों के निलंबन की मंत्री ने की घोषणा, मामला मरवाही में पुलिया और स्टॉप डेम निर्माण में गड़बड़ी का

BIG BREAKING : एक साथ 14 वन अधिकारियों-कर्मियों के निलंबन की मंत्री ने की घोषणा, मामला  मरवाही में पुलिया और स्टॉप डेम निर्माण में गड़बड़ी का
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। विधानसभा में आज ध्यानाकर्षण के दौरान मरवाही वन मंडल में पुलिया और स्टॉपडेम निर्माण में अनियमितता का मामला कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने उठाया। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने गड़बड़ी की बात स्वीकार की और जब विपक्ष ने तत्काल कार्रवाई की मांग की तब उन्होंने सदन से ही 14 वन अधिकारियों और कर्मचारियों के निलंबन की घोषणा कर दी।

जिला पंचायत के निलंबन की भी घोषणा

पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने इसके साथ ही ज़िला पंचायत बिलासपुर में भ्रष्टाचार में मामले में सीईओ गजेंद्र ठाकुर के निलंबन की भी घोषणा की।मंत्री ने बताया कि गड़बड़ी करने वाले एक तत्कालीन डीएफओ के ख़िलाफ़ कार्रवाई की अनुशंसा समन्वय में भेजी जाएगी। जिन पर कार्रवाई की गई है उनमे DFO राकेश मिश्रा सेवानिवृत्त हो चुके हैं, और उनसे वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

देखें निलंबित कर्मियों की सूची :

नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने इस मामले में क्या कहा जरा सुनिए :

https://twitter.com/theruralpress/status/1505830840277762050?s=20&t=Y2QoSzc-Rnv7NsXxFf8Lfg

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन