बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

BREAKING NEWS : TS ने इस्तीफे की बताई ये वजह, सीएम को लिखा 4 पन्नों का पत्र, जानें क्या लिखा है "बाबा" ने

BREAKING NEWS : TS ने इस्तीफे की बताई ये वजह, सीएम को लिखा 4 पन्नों का पत्र, जानें क्या लिखा है "बाबा" ने
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। टीएस सिंहदेव के इस्तीफे खबर ने प्रदेश भर में खलबली मचा दी है। लोग यह जानने के लिए बेताब थे कि इस्तीफे की आखिर वजह क्या है। इस बीच अंबिकापुर में अपने निवास ''तपस्या" से टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को लिखा 4 पन्नों का पत्र सार्वजनिक किया है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस पात्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपने 3 वर्षों के कार्यकाल के "कटु" अनुभवों का जिक्र किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा अपने हिस्से की राशि नहीं दिए जाने पर अफ़सोस जताया। वहीं हाल ही में कैबिनेट की बैठक में "पेसा" कानून के प्रारूप में बिना उनकी सलाह के बदलाव किये जाने का उल्लेख किया है। आखिर में टीएस ने मनरेगा कर्मियों की हुई हड़ताल का जिक्र करते हुए इसे एक "साजिश" बताया और कहा कि इस साजिश में उन सहायक परियोजना अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आयी है, जिन्हे काम से हटा दिया गया था। टीएस ने लिखा है कि इन कर्मियों को दोबारा उसी काम में नहीं रखे जाने का उन्होंने अनुरोध किया था, मगर उसे अनदेखा किया गया, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

इन बातों का उल्लेख करते हुए टीएस सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से खुद को पृथक करते हुए लिखा है कि उन्हें शेष जिन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे वे अपनी पूर्ण क्षमता और निष्ठा से निभाते रहेंगे।
देखें, टीएस सिंहदेव द्वारा सीएम भूपेश बघेल को प्रेषित पत्र का मजमून :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन