बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
पब्लिक इंटरेस्ट

Big Action Of Uttar Pradesh RERA -RC की वसूली के लिए Builder की 111 संपत्तियों की रेरा करेगा नीलामी

Big Action Of Uttar Pradesh RERA -RC की वसूली के लिए Builder की 111 संपत्तियों की रेरा करेगा नीलामी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

नोएडा। जिला प्रशासन वेव मेगा सिटी सेंटर बिल्डर के कुर्क किए गए 111 फ्लैट और दुकानों की नीलामी करेगा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (उप्र रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट(आरसी) का पैसा नहीं देने पर प्रशासन ने बिल्डर की इन संपत्तियों को कुर्क किया है।

पहले चरण में 29 मई को 38 फ्लैट और दुकानों को नीलाम कराया जाएगा। यह नीलामी सामान्य नीलामी की तरह से होगी, इसकी ई-नीलामी नहीं की जाएगी। बाकी संपत्ति का मूल्यांकन कराया जा रहा है। बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 123.55 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, प्रशासन कई अन्य बिल्डरों की संपत्तियों को भी नीलामी कराने की तैयारी कर रहा है।

उप-जिलाधिकारी दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि पिछले माह जिला प्रशासन ने 101 बिल्डरो से यूपी रेरा की आरसी का 503 करोड़ रुपये वसूलने का अभियान शुरू किया था। सभी बिल्डरों के घर व कार्यालयों पर मुनादी कराकर 24 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन बिल्डरों पर उसका असर नहीं हुआ जिला प्रशासन ने वेव मेगा सिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। दादरी तहसील में बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 123.55 करोड़ रुपये बकाया है। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा है। आरसी का पैसा वसूलने के लिए प्रशासन बिल्डर की 111 संपत्ति को कुर्क कर चुका है।

बिल्डर की बाकी 73 संपत्ति का सब रजिस्ट्रार से मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन होने के बाद उन संपत्तियों को भी नीलाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई अन्य बिल्डरों की कुर्क संपत्ति को भी नीलाम किया जाएगा। उनकी संपत्ति का भी मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन होने के बाद नीलामी की तिथि अगले सप्ताह में घोषित कर दी जाएगी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन