बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
पब्लिक इंटरेस्ट

डिविलियर्स ने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद RCB को लेकर कही ये बात, किया भावुक पोस्ट, कहा- मैं आधा भारतीय हो गया हूं और इस पर मुझे गर्व है

डिविलियर्स ने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद RCB को लेकर कही ये बात, किया भावुक पोस्ट, कहा- मैं आधा भारतीय हो गया हूं और इस पर मुझे गर्व है
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेट एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका देते हुए शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। 37 साल के एबी डिविलियर्स क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके थे, लेकिन अब वह आईपीएल जैसी लीगों में भी हिस्सा नहीं लेंगे।

'यह शानदार यात्रा रही- एबी डिविलियर्स

डिविलियर्स ने ट्विटर पर संन्‍यास की घोषणा की। इसी के साथ उनके 17 साल के करियर पर विराम लगा। एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्‍ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। एबी ने 184 आईपीएल मैचों में 39.70 की औसत से 5162 रन बनाए जिसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल रहे। एबी डिविलियर्स ने बयान जारी करके कहा, 'यह शानदार यात्रा रही, लेकिन मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लेने का फैसला किया है।' उन्‍होंने आगे कहा, 'अपने बड़े भाइयों के साथ घर के आंगन में खेलने से लेकर अब तक मैंने पूरे आनंद और उत्‍साह के साथ यह खेल खेला। अब 37 की उम्र में वो आग इतने अच्‍छे से नहीं जल रही है।

https://twitter.com/RCBTweets/status/1461596281416007686?s=20

समझौते के बिना यह कुछ भी संभव नहीं

एबीडी ने लिखा, 'आखिरी बात मैं जानता हूं कि मेरे परिवार, माता-पिता, भाई, पत्‍नी डेनियल और बच्‍चों के समझौते के बिना यह कुछ भी संभव नहीं था। मैं अपनी जिंदगी के अगले अध्‍याय पर ध्‍यान दूंगा, जहां अपने परिवार को सबसे पहले रख सकूं। मैं प्रत्‍येक टीम साथी, प्रत्‍येक विरोधी, प्रत्‍येक कोच, प्रत्‍येक फिजियो और प्रत्‍येक स्‍टाफ सदस्‍य को धन्‍यवाद देना चाहता हूं, जो इसी राह पर चले हैं।

https://twitter.com/ABdeVilliers17/status/1461590034193297409?s=20

दक्षिण अफ्रीका और भारत में मुझे जो समर्थन मिला, उसका मैं आभारी हूं। क्रिकेट मेरे लिए काफी शानदार रहा। चाहे टाइटंस हो या प्रोटियाज या फिर आरसीबी। दुनिया की कोई भी टीम हो, इस खेल ने मुझे अकाल्पिनक अनुभव और मौके दिए, जिसका मैं हमेशा आभारी रहूंगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन