बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
पब्लिक इंटरेस्ट

शराब कारोबारी के घर Income Tax Raid, पानी की टंकी समेत इन जगहों में छुपाए करोड़ों रुपये

शराब कारोबारी के घर Income Tax Raid, पानी की टंकी समेत इन जगहों में छुपाए करोड़ों रुपये
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। आयकर विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शराब और परिवहन के स्थानीय व्यवसायी शंकर राय और उनके भाइयों के ठिकानों पर छापेमारी की। इसकी जानकारी आयकर विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने छापेमारी के कारणों का खुलासा नहीं किया।

छापेमारी में अब तक 3 करोड़ और कमल राय के पास 2.5 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसके अलावा 3 करोड़ रुपये मूल्य के जेवराज मिले हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

https://twitter.com/ANI/status/1479719373971460098?s=20

आयकर विभाग के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों सहित 200 कर्मियों द्वारा व्यवसायी शंकर राय और उनके भाइयों कमल राय, राजू राय और संजय राय के विभिन्न परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

टैक्स की कार्रवाई जारी

मामले पर अपर आयुक्त मुनमुन शर्मा ने बताया कि राय परिवार पर इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी है। शंकर राय-कमल राय परिवार बस ट्रांसपोर्ट, शराब और होटल सहित कई व्यवसाय करते हैं। राय चौराहे पर रहने वाले कमल राय के घर पर भी इनकम टैक्स की टीम घंटो कार्रवाई करती रही। इसके बाद गुरूवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह भी कार्रवाई जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन