बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
पब्लिक इंटरेस्ट

भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया, वर्ल्डकप में लगातार आठवीं जीत

भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया, वर्ल्डकप में लगातार आठवीं जीत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जडेजा को 5 विकेट; कोहली ने 49वां वनडे शतक जमाया,तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

कोलकाता । भारत ने एकतरफा मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही भारत ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 फिनिश भी तय कर लिया है। यानी सेमीफाइनल में भारत का सामना चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा।

भारतीय पारी में विराट कोहली ने 121 बॉल पर नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली बर्थडे पर वर्ल्ड कप सेंचुरी जमाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने।

विराट कोहली के रिकॉर्ड 49वें शतक की बदौलत भारत ने कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हिए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए और सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रेयस अय्यर ने 77 रन बनाए।

जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप को 2-2 और मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिले। भारत ने 20 साल बाद किसी वर्ल्ड कप में लगातार आठ मैच जीते हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने 2003 वर्ल्ड कप में 8 मैच एक के बाद एक जीते थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन