टीआरपी डेस्क

रायपुर। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक आज पौने तीन घने तक चली। आज शाम 4 बजे से बैठक शुरू हुई थी जो देर शाम 7 बजे ख़त्म हुई। मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक में खासकर शहरभर में लगे यूनिपोल और बस स्टैंड की पार्किंग की शिकायतों समेत 25 एजेंडों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अलावा शहर की समस्या और विकास के 25 मुद्दों पर चर्चा के लिए तक़रीबन दो दर्जन एजेंडा पर महापौर एजाज ढेबर ने एमआईसी की बैठक में चर्चा की काउंसिल की बैठक में अधिकारियों के अलावा सभी सदस्य भी शामिल हुए। महापौर एजाज़ ढेबर ने टवीट कर लिखा है कि आज नगर निगम एमआईसी की बैठक को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान 25 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मेयर इन काउंसिल की बैठक में एमआईसी सदस्य ,आयुक्त, मुख्य अभियंता, विभागों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर ने 79 मिनी यूनिपोल पर कहा कि जिस रोड के डिवाइडर्स में इसे लगाने निविदा जारी हुई थी, हम उसकी शर्तों पर अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। डिवाइडर्स में एक यूनिपोल के दोनों ओर विज्ञापन होर्डिंग लग रही है। लेकिन निगम को पैसा केवल एक ओर का ही मिल रहा है। इन्हीं सब विषयों पर नगर निवेश विभागाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के साथ नियम व शर्तों की फाइल खोली जाएगी। 25 एजेंडों पर MIC में चर्चा हुई जिसमे टेंडर, स्मार्ट वर्क, शहरी विकास कार्यों के अलावा अन्य मुद्दे प्रमुख हैं।

See also  कोरोना के टीके को लेकर निगम ने खोला मोर्चा, टीका लगवाएं नहीं तो हो सकती है कार्रवाई

यह है यूनिपोल का मुद्दा

रिपोर्ट के अनुसार यूनिपोल से निगम को राजस्व में फायदे की जगह नुकशान का सामना करना पड़ा हैं। वहीं यूनिपोल से वर्ष 2018-19 में आयकर रिटर्न में भी लगभग 34 लाख का घाटा हुआ था। वहीं डिवाइडर्स में एक यूनिपोल के दोनों ओर विज्ञापन होर्डिंग लग रही है। लेकिन निगम को पैसा केवल एक ओर का ही मिल रहा है। वहीं IT रिटर्न के चेक बाउंस होने का मुद्दा भी सामने आया था

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।