New Tariff Rate Will Be Released By The Last Week Of March - जनसुनवाई में 17 आपत्तियां दर्ज, बिजली की दरें नहीं बढ़ाने पर जोर
New Tariff Rate Will Be Released By The Last Week Of March - जनसुनवाई में 17 आपत्तियां दर्ज, बिजली की दरें नहीं बढ़ाने पर जोर

विशेष संवादाता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की नई दर तय करने के लिए छग राज्य विद्युत नियामक आयोग ने फरवरी में जनसुनवाई पूरी कर ली है। जनसुनवाई में कृषि, घरेलू, गैर घरेलू, उच्च दाब, निम्न दाब, नगर निगम और निकाय ट्रेड यूनियन वर्ग के उपभोक्ताओं ने 17 आपत्ति दर्ज कराई है। आयोग ने इन आपत्तियों को रेकॉर्ड में लेकर नई दर तय करने का निर्णय लिया है। नई दर मार्च के आखिरी हफ्ते में फाइनल करके सार्वजनिक कर 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक ज्यादातर में बिजली की दरें नहीं बढ़ाने की मांग की गई है।

दो दिन हुई जनसुनवाई

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 21 और 22 फरवरी को जनसुनवाई में स्टील उद्योग ने वर्तमान दर में बिजली उपलब्ध कराने की बात कही है। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं ने नियामक आयोग के अधिकारियों ने बिजली दर ना बढा़ने की अपील की है। इसके अलावा यूनियन के लोगों ने बिजली दर ना बढा़ने पर जोर दिया था।

See also  RAIPUR BREAKING : पेट्रोल पंप कर्मचारी से बदसलूकी करने वाला आरक्षक निलंबित, SP ने जारी किया आदेश

कंपनी ने दर बढ़ाने का दिया है प्रपोजल

आयोग के सूत्रों के अनुसार पावर कंपनी के अधिकारियों ने नियामक आयोग को प्रपोजल भेजकर बिजली दर बढ़ाने की मांग की है। पावर कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इस वित्तिय वर्ष में नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पूर्व सालों की भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। पूर्व सालों का नुकसान रिकवर हो सके, इसलिए दर वृद्धि करने की मांग पाॅवर कंपनी ने आयोग के अधिकारियों से की थी।

आयोग अध्यक्ष का यह है कहना

जनसुनवाई में अलग-अलग वर्ग से 17 आपत्तियां आई है। इन आपत्तियों को ध्यान में रखकर नई दर तय की जाएंगी। नई दर मार्च के आखिरी हफ्ते में सार्वजनिक कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल से नई दर लागू होगी।

हेमंत वर्मा, अध्यक्ष छग राज्य विद्युत नियामक आयोग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।