बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
पब्लिक इंटरेस्ट

RTO Wakes Up From Sleep, Action On Overloading -सूचना के बाद 4 ओव्हरलोड हाईवा पर लाखों रूपये का जुर्माना

RTO Wakes Up From Sleep, Action On Overloading -सूचना के बाद 4 ओव्हरलोड हाईवा पर लाखों रूपये का जुर्माना
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

प्रदेश की सड़कों को और ज्यादा खस्ताहाल कर रहीं ओव्हरलोड गाड़ियों पर परिवहन विभाग बेफिक्र है। RTO अमला बेखबर था और राजधानी रायपुर में बहुत दिनों से ओव्हरलोडिंग कर रही हाईवा की शिकायत मिलने के बाद पुलिस दस्ते ने कार्रवाई किया। विगत कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि अटल नगर नवा रायपुर क्षेत्र में हाईवा वाहन के चालकों द्वारा वाहन में क्षमता से अधिक गिट्टी व रेती भरकर परिवहन किया जाता है।

जिससे वाहन में भरा गिट्टी व रेती सड़क पर गिर जाने से राहगीरों को सड़क में आने -जाने में अत्यधिक परेशानी होती है l सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर जितेन्द्र चंद्राकर एवं थाना प्रभारी राखी निरीक्षक एल.पी. जायसवाल को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया था।

जिस पर थाना प्रभारी राखी द्वारा दिनांक 30-31.जनवरी की दरम्यानी रात थाना क्षेत्र में क्षमता से अधिक सामाग्री भरकर परिवहन करने वाले हाईवा वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सामाग्री भरकर परिवहन करते कुल 04 हाईवा वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 1,99,000/- रूपये का जुर्माना कर कार्यवाही किया गया। सम्बंधित अधिकारी का कहना है कि उक्त कार्यवाही अभियान जारी रहेगा।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन