गुरुवार, 8 अक्तूबर 2026 गुरु, 8 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
पब्लिक इंटरेस्ट

Tenant Vacated House After 27 Years: 27 साल बाद किराएदार ने खाली किया घर, मालिक ने गेट खोला तो रह गया दंग

Tenant Vacated House After 27 Years: अमेरिका के रियल एस्टेट कारोबारी थैच गुएन ने 27 साल बाद अपने एक किराए के घर में कदम रखा। 1999 में उन्होंने यह मकान किराए पर दिया था। इतने लंबे समय तक एक ही किराएदार के रहने के बाद जब घर खाली हुआ तो थैच गुएन खुद उसे देखने […]

Tenant Vacates House After 27 Years Thach Nguyen
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Tenant Vacated House After 27 Years: अमेरिका के रियल एस्टेट कारोबारी थैच गुएन ने 27 साल बाद अपने एक किराए के घर में कदम रखा। 1999 में उन्होंने यह मकान किराए पर दिया था। इतने लंबे समय तक एक ही किराएदार के रहने के बाद जब घर खाली हुआ तो थैच गुएन खुद उसे देखने पहुंचे।

उन्होंने मेन गेट खोला और अंदर का नजारा देखा तो खुशी से उछल पड़े। घर की किचन, रेफ्रिजरेटर, बाथरूम और फ्लोर अच्छी हालत में मिले। गैराज की सफाई देखकर भी वह हैरान रह गए। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिस पर यूजर्स के मजेदार कमेंट आए।

27 साल बाद पहली बार घर के अंदर पहुंचे

थैच गुएन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उनके किराएदार ने 27 साल बाद खुशी-खुशी घर खाली किया है। उन्होंने कहा कि इतने साल बाद यह पहला मौका था, जब वह खुद घर के अंदर दाखिल होने वाले थे। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई थी कि घर की हर चीज सही हालत में होगी। घर में पहुंचने के बाद उनकी यह उम्मीद काफी हद तक सही साबित हुई।

किचन और बाथरूम भी अच्छी हालत में

थैच गुएन ने घर के अंदर फ्लोर, किचन, रेफ्रिजरेटर और बाथरूम की हालत दिखाई। ये सभी अच्छी स्थिति में थे। उन्होंने बताया कि घर में थोड़ा-बहुत काम करवाने की जरूरत है। घर की दीवारों, बाथरूम और सिंक की हालत देखकर भी उन्होंने संतोष जाहिर किया। 27 साल तक एक ही किराएदार के रहने के बावजूद घर की स्थिति ने उन्हें खुश कर दिया।

गैराज देखकर सबसे ज्यादा हैरानी

इसके बाद थैच गुएन ने घर का गैराज देखा। यहां उन्हें एक और ऐसी चीज मिली, जिसने उन्हें प्रभावित किया। गैराज में किराएदार ने कोई कचरा नहीं छोड़ा था। वह बिल्कुल साफ-सुथरा था। थैच गुएन ने घर की स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनकी पोस्ट पर 7600 से ज्यादा कमेंट आए।

यूजर्स बोले- ऐसे किराएदार हर मकान मालिक को मिलें

एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा कि किराएदारों का डिपॉजिट वापस कर देना चाहिए, बल्कि उसे दोगुना कर देना चाहिए। यूजर ने इसकी वजह 27 साल तक घर में रहना और उसकी अच्छी देखभाल करना बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हर मकान मालिक की यही इच्छा होती है कि उसे भी ऐसे किराएदार मिलें।हालांकि, कुछ यूजर्स ने नाराजगी भी जाहिर की। उनका कहना था कि किराएदार 27 साल तक घर में रहा, लेकिन मकान को सही ढंग से अपग्रेड नहीं किया गया। इसके बावजूद ज्यादातर यूजर्स को घर की हालत देखकर खुशी हुई।

कौन हैं थैच गुएन?

थैच गुएन अमेरिका के रियल एस्टेट कारोबारी हैं। वह मूल रूप से वियतनाम के हैं और कभी शरणार्थी के रूप में अमेरिका आए थे। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट का कारोबार खड़ा किया।थैच गुएन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी जर्नी भी साझा करते हैं। थैच गुएन का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उनका कहना है कि वह लगातार प्रॉपर्टी खरीदते रहते हैं। उनके मुताबिक, प्रॉपर्टी में हर 10 साल में पूंजी दोगुनी हो जाती है। इसलिए मौका मिलने पर प्रॉपर्टी खरीदना बंद नहीं करना चाहिए।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन