बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
पब्लिक इंटरेस्ट

Uniform Civil Code - विधि आयोग ने मांगी जनता से राय, 30 दिन की समयसीमा

Uniform Civil Code - विधि आयोग ने मांगी जनता से राय, 30 दिन की समयसीमा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

नई दिल्ली। 22 वें विधि आयोग के अध्यक्ष् जस्टिस ऋतुराज अवस्थी है। उन्होंने बुधवार को पब्लिक नोटिस जारी कर एक बार फिर समान नागरिक संहिता पर लोगो की राय मांगी है। जिससे एक बार फिर समान नागरिक संहिता चर्चा का विषय बन गया है।

इससे पहले 21 वें विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता से सम्बंधित प्रश्नावली जारी कर जनता की राय मांगी थी। सभी पक्षकारो से भी अपनी राय देने की अपील भी की थी। बड़ी संख्या में लोगो ने प्रश्नावली का जवाब विधि आयोग को भेजा था। 21 वें विधि आयोग ने 19 मार्च ,27 मार्च ,10 अप्रैल 2018 को भी इस बारे में पब्लिक नोटिस जारी किया था। 31 अगस्त 2018 को फैमिली लॉ में सुधार का परिपत्र जारी किया गया था।

बताते चले सामान नागरिक संहिता का मुद्दा बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में भी था ,बीजेपी सरकार ने 17 जून 2016 को ये मुद्दा विचार के लिए विधि आयोग को भेजा था। उस पर रिपोर्ट भी माँगा था।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन