बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
धर्म अध्यात्म

Aaj ka Rashifal : इन 4 राशि वालों की बढ़ेगी आय, ये रहेंगे कलह से परेशान, जानें क्या कहते है आपके सितारे

Aaj ka Rashifal : इन 4 राशि वालों की बढ़ेगी आय, ये रहेंगे कलह से परेशान, जानें क्या कहते है आपके सितारे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। आइए जानते हैं आज शुक्रवार को आपके सितारे क्या कहते हैं। आज कैसा रहेगा आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi)।

राशिफल-

मेष राशि - आनंददायक जीवन गुजरेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मेहनत करने की जरूरत है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ राशि - शत्रुओं पर विजय पा लेंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। व्‍यवसायिक उपलब्‍ध‍ि का समय है ये। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन राशि - भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से नित्‍य अच्‍छे की ओर आ जा रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क राशि - स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम में थोड़ा असमंजस की स्थिति है। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी नहीं है। बहुत जल्‍दी अक्रामक हो जा रहे हैं। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। कलह का संकेत दिख रहा है। बाकी मध्‍यम समय चल रहा है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चल रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

सिंह राशि - पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। खासकर व्‍यवसायिक सफलता। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक दिख रहा है। प्रेम और संतान का साथ होगा। व्‍यापार अच्‍छा होगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या राशि - उतार-चढ़ाव वाली स्थिति है। बहुत जल्‍दी मूड बदल रहा है। ध्‍यान की कमी है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम अच्‍छा है लेकिन तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार सही चल रहा है। वाणी अनियंत्रित न होने पाए, ध्‍यान रखें। निवेश से अभी बचें। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला राशि - आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही चल रहा है। इनकम बढ़ेगी। प्रेम में मधुरता, नवीनता और व्‍यापार बहुत सही है। किसी तरह की कोई समस्‍या नहीं है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक राशि - मन अशांत है। ज्‍यादा सोचने के शिकार हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य सही नहीं है। दिनभर मूड में उतार-चढ़ाव महसूस होता रहेगा। प्रेम, व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु राशि - रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम बहुत मधुरता के साथ आगे बढ़ रहा है। व्‍यापार सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर राशि - व्‍यापारिक लाभ वाला समय है। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। एक अच्‍छी स्थिति दिख रही है। भौतिक सुखों के साथ आध्यात्मिक बातों पर भी ध्यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार उत्‍तम है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ राशि - भाग्‍य साथ देने लगा है। परिस्थितियां अनुकूल हैं। प्रेम का साथ है। संतान और व्‍यापार बहुत अच्‍छे से आगे बढ़ रहे हैं। जाने-अनजाने में हुई गलती की वजह से काम दोबारा करना पड़ सकता है। सब कुछ बहुत अच्‍छा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन राशि - बस एक दिन और बचकर पार करें। कहीं चोट न लगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी तरह का कोई शारीरिक रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। काली मंदिर में सफेद वस्‍तुओं का दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन