बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
धर्म अध्यात्म

Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा, देखें मनमोहक तस्वीरें

Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा, देखें मनमोहक तस्वीरें
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराए जाने के साथ-साथ पहले तल के निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। राममंदिर के भव्य गर्भगृह में जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। 161 फीट ऊंचा राममंदिर तीन मंजिला होगा। राममंदिर के भूतल का काम पूरा होने के बाद अब प्रथम तल के भी निर्माण का काम शुरू हो चुका है। प्रथम तल के स्तंभ स्थापित किए जा रहे हैं, इन्हें एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है।

प्रथम तल पर ही रामदरबार की स्थापना की जानी है। यहां रामलला चारों भाईयों व हनुमान जी के साथ विराजमान होंगे। रामदरबार की स्थापना के लिए महापीठ (जहां भगवान विराजेंगे) का निर्माण प्रथम तल पर किया जा रहा है। हालांकि अभी भूतल के फर्श का काम बाकी है। प्रथम तल के स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का भी काम तेजी से चल रहा है।

रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर की तस्वीरें समय-समय पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी की गई हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्विटर हैंडल व फेसबुक पर तस्वीरें शेयर कर मंदिर निर्माण की भव्यता से देश-दुनिया के भक्तों को अवगत कराया है। यहां देखें, कुछ और तस्वीरें…

दूसरे तल को लेकर अभी निर्णय नहीं
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि निर्धारित योजना के अनुसार ही राममंदिर का काम आगे बढ़ रहा है। भूतल की आतंरिक सज्जा के साथ ही प्रथम तल का भी काम शुरू कर दिया गया है। पहले तल पर रामदरबार की स्थापना होगी। दूसरे तल पर क्या होगा, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।

खूबसूरत राम जन्मभूमि पथ का निर्माण

रामजन्म भूमि मंदिर को सीधे जोड़ने वाले श्री राम जन्मभूमि पथ का निर्माण बेहद खूबसूरती के साथ किया जा रहा है। सड़क पर खूबसूरत डिजाइन के गुलाबी पत्थरों की टाइल्स लगाई गई है। इसके साथ ही इसे मंदिर के कारीडोर की तरह विकसित किया जा रहा है। सुग्रीव किला मंदिर के बगल से जाने वाले इस पथ के एक किनारे एक सीध में खूबसूरत लाइटिंग के पिलर भी खड़े किए जा रहे हैं। राम मंदिर के दर्शन का यह मुख्य प्रवेश मार्ग होगा।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन