गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 गुरु, 29 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
धर्म अध्यात्म

दिवाली से पहले गुरु बदलेंगे चाल, 3 राशियों को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी

Guru Gochar 2026
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Guru Gochar 2026: दिवाली से ठीक पहले बड़ा गोचर होने जा रही है।
  • देवगुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
  • ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, धन, विवाह, संतान और भाग्य से संबंधित है।
  • राशि परिवर्तन का असर अलग-अलग राशियों के जीवन पर पड़ सकता है।

Guru Gochar 2026: दिवाली से ठीक पहले बड़ा गोचर होने जा रही है। देवगुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, धन, विवाह, संतान और भाग्य से संबंधित है। राशि परिवर्तन का असर अलग-अलग राशियों के जीवन पर पड़ सकता है। वृषभ, तुला और मीन राशि के जातकों को करियर, आर्थिक फैसलों और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कब होगा गुरु का सिंह राशि में गोचर?

हिंदू पंचाग के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजकर 2 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। लगभग तीन महीने तक
गुरु इस राशि में रहेंगे। गुरु वक्री अवस्था में वापस 25 जनवरी 2027 को कर्क राशि में वापस लौटेंगे। माना जाता है कि, बृहस्पति का संबंध उच्च शिक्षा, ज्ञान, विवाह, संतान, धार्मिक कार्यों और आर्थिक समृद्धि से है। वहीं सिंह राशि आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान का प्रतीक है।

  1. वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला संकेत हैं। कामकाज और पारिवारिक जीवन के संतुलन बनाने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेगी। जिससे व्यस्तता महसूस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठ लोगों के साथ तालमेल बनाकर काम करने की जरूरत है। साथ ही काम समय पर पूरा हो इस पर फोकस रखना जरूरी है।

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बड़ी खरीदारी या निवेश से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करें। परिवार में बातचीत के दौरान धैर्य रखे। छोटी-मोटी गलतफहमियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

  1. तुला राशि

तुला राशि के जातकों तो करियर और आर्थिक फैसले में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे है तो ये वक्त सहीं है। लोगों को नए अवसरों पर विचार करने का मौका मिलेगा। हालांकि, किसी प्रस्ताव को स्वीकार करने से समझ बूझ लें। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचे। नौकरी की शर्तों और भविष्य की संभावनाओं को अच्छी तरह समझना जरूरी होगा।

कारोबार से जुड़े लोगों को लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। इन्वेस्टमेंट को पहले समझे फिर उसमें पैसा लगाएं।जल्दबाजी में पैसा लगाने से बचें और उससे जुड़े जोखिमों को समझें। रिश्तों में समझदारी जरूरी है। अपनी बातों को स्पष्ट कहें। जिससे बातचीत बेहतर हो सकती है।

  1. मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में धैर्य बनाए रखें। कार्य में देरी होने पर निराश होने के बजाय उस पर रणनीति बनाए और बदलाव पर ध्यान दें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखे। परिवार या जीवनसाथी के मतभेद करने से बचे। बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें। बड़े फैसले लेने से जरूरी जानकारी जुटाने में ही समझदारी है।

गुरु गोचर के समय किन बातों का रखें ध्यान?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस समय कुछ बातों पर ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

नौकरी और कारोबार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।
निवेश से पहले जोखिम और उससे जुड़े लाभ को समझें।
परिवार और कार्यस्थल पर बातचीत के दौरान संयम बरते।
हेल्थ, दिनचर्या और आराम को नजरअंदाज न करें।
किसी भी ज्योतिषीय भविष्यवाणी को तय परिणाम न मानें।

(नोट: राशि गोचर और उसके प्रभाव से जुड़ी बातें ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें निश्चित भविष्यवाणी या करियर, स्वास्थ्य और निवेश संबंधी सलाह का विकल्प नहीं मानना चाहिए।)

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन