बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
धर्म अध्यात्म

Horoscope 06 August 2022 : इन राशि वालों को आज रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्की, जानें क्या कहते है आपके सितारे

Horoscope 06 August 2022 : इन राशि वालों को आज रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्की, जानें क्या कहते है आपके सितारे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-जोखिम भरा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। एक सुखद समय है।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। संतान और प्रेम का साथ होगा। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करें।

कर्क-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान अभी भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी लेकिन आपस में थोड़ी कलह की भी आशंका है। निवेश करने पर धनहानि के संकेत हैं। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-धनवान बने रहेंगे। जीवन में जिस चीज की जरूरत है। उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर दिख रहा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

धनु-थोड़ी सी धनहानि या खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा हो सकती है। संतान, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। काली वस्‍तु का दान करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुंत अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कुंभ-राजनीतिक लाभ मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी होगी। व्‍यापारिक संतुलन बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। बजरंग बली की अराधना करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन