Horoscope 20 October 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope 20 October 2022 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान रखें। व्‍यवसायिक सफलता चलती रहेगी।

वृषभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि हो सकती है लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय चलेगा।

मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति उत्‍तम रहेगी।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार जारी रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे।

सिंह-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

See also  बस्तर में गहराता जा रहा है धर्मान्तरण का मुद्दा, परिजनों की मौत के बाद शवों को दफनाने को लेकर होने लगे हैं विवाद

कन्‍या-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता और ज्‍यादा सोचने से मन परेशान हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

तुला-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए मार्ग भी आय के बनेंगे। पुराने मार्ग से पैसे आते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार भरपूर अच्‍छी स्थिति में रहेगा।

वृश्चिक-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। नौकरी की स्थिति अच्‍छी होगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार भरपूर सहयोग करेगा।

धनु-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। कुल मिलाकर सुखद समय की शुरुआत हो गई है।

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापार भी अच्‍छा चलेगा।

कुंभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। व्‍यवसायिक सफलता का योग है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है।

See also  आज का राशिफल 10 अगस्त- इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

मीन-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं रहेगा लेकिन कोई दिक्‍कत की बात नहीं है। भरपूर सहयोग मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर