टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पिता के सहयोग से वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्‍ट रहेंगे।

वृष राशि- सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान भी रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। तनाव से दूर रहें।

See also  Horoscope 30 November 2023 : इन राशि के लोगों को किसी मित्र के सहयोग से मिल सकते हैं नौकरी के अवसर, आय में भी होगी वृद्धि, पढ़े अपना राशिफल

कर्क राशि- नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिवार की समस्याएं अभी परेशान करेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते है। तरक्‍की के योग हैं।

सिंह राशि- कारोबार की स्थिति पर ध्यान रखें। कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन की संभावना हैं।

तुला राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है। उच्‍चाधि‍कारि‍यों से मतभेद हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है।

See also  Horoscope 24 September 2024 : इन राशि वालों के व्यापार में आज बना रहेगा उतार-चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

वृश्चिक राशि- संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता से धन की प्राप्‍ति होगी।

धनु राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। तरक्‍की के योग हैं।

मकर राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कुंभ राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। प‍िता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। सुदूर यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी।

See also  मुख्यमंत्री ने कुलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश के खुशहाली के लिए की कामना

मीन राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति के ल‍िए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।