बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
धर्म अध्यात्म

Horoscope 23 February 2022 : इन राशि वालों को मिलेंगी रोजी-रोजगार में तरक्‍की, ये लोग वाणी पर रखें संयम

Horoscope 23 February 2022 : इन राशि वालों को मिलेंगी रोजी-रोजगार में तरक्‍की, ये लोग वाणी पर रखें संयम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल :

मेष राशि -परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर साथ मिलेगा।

वृषभ राशि -जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। आपको भी थोड़ा उदर रोग से परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप बहुत सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन राशि -शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ा डिस्‍टर्बिंग सा दिन है लेकिन आपकी जीत होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-व्‍यापार का भरपूर साथ है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क राशि -मन उद्विग्न रहेगा। भावुकता में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। व्‍यापार ठीक है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कन्‍या राशि -घोर पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का भरपूर साथ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। लाल वस्‍तु का दान करें।

सिंह राशि -भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। घरेलू सुख को थोड़ा सा मध्‍यम ढंग से निपटाएं। शांत रहें। उत्‍तेजित न हों। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य ठीक चल रहा है। प्रेम, व्‍यापार का भरपूर साथ है। लाल वस्‍तु पास रखें।

तुला राशि -वाणी अनियंत्रित न होने पाए। पूंजी निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित है। प्रेम, व्‍यापार का भरपूर साथ मिलेगा। बजरंग बली की अराधना करें।

वृश्चिक राशि -रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भाग्‍य साथ देगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम, व्‍यापार का भरपूर साथ होगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

धनु राशि -मन थोड़ा परेशान रहेगा। खर्च को लेकर ज्‍यादा सोचने के शिकार होंगे। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा से परेशान होंगे। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर साथ होगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर राशि -आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अच्‍छी स्थिति है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ राशि -रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम, व्‍यापार का भरपूर साथ मिलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन राशि -परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम, व्‍यापार का भरपूर साथ है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन