बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
धर्म अध्यात्म

राशिफल 24 मार्च 2022 : इन राशि वालो के आय में होगी आशातीत बढ़ोत्‍तरी, जानें किन राशि वालों को आज होगा लाभ-नुकसान

राशिफल 24 मार्च 2022 : इन राशि वालो के आय में होगी आशातीत बढ़ोत्‍तरी, जानें किन राशि वालों को आज होगा लाभ-नुकसान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-अभी जोखिम टला नहीं है। एक दिन और सावधानी बरतें। इसके बाद स्थितियां ठीक हो जाएंगी। अभी दुर्घटना का योग है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान में दूरी रहेगी। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

वृषभ-रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन-विरोधियों की एक नहीं चल पाएगी। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। आपका बोलबाला रहेगा। फिर भी थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। भावनात्‍मक सम्‍बन्‍ध आपको परेशान करते रहेंगे। थोड़ा लो फील करेंगे आप। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे ।

सिंह-स्थिति ठीक है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। बस कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य सही है। फिर भी थोड़ा सा बचाव पक्ष कमजोर है। सूर्यदेव का पूरा-पूरा सहयोग नहीं है। ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम, व्‍यापार भरपूर है।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा हुआ है। व्‍यवसायिक सफलता के योग भरपूर मिल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला-आपका और जीवनसाथी का स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं कहा जाएगा। निवेश से बचें। रुपए-पैसों का संचय करें। निवेश अभी न करें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है।

वृश्चिक-सितारों की तरह चमक रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। आपका कद बढ़ा हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है।

धनु-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च से मन परेशान है। मानसिक दबाव बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्‍यापार में चीजें ठीक चल रही हैं। बस मन पर काबू रखें।

मकर-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। प्रेम की स्थिति में पहले से काफी सुधार होगा। समीपता आएगी। व्‍यापार भी अच्‍छा है। शुभ समय है।

कुंभ-व्‍यापारिक संतुलन बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। संतान में समीपता होगी। अच्‍छी स्थिति है कुल मिलाकर।

मीन-धार्मिक बने रहेंगे। भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम और व्‍यापार संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहा है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन