बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
धर्म अध्यात्म

Horoscope 25 June 2022 : इन राशि वालों को आज संभल कर चलने की जरूरत, देखें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

Horoscope 25 June 2022 : इन राशि वालों को आज संभल कर चलने की जरूरत, देखें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल

मेष-दम घुटने जैसा अनुभव हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा।

वृषभ-खर्च की अधिकता और व्‍यापारिक सम्‍बन्‍धों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्‍छी है।

मिथुन-अचानक धन लाभ सम्‍भव है लेकिन भ्रामक समाचार की प्राप्ति मन को खराब कर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी हो सकती है। व्‍यापार आपका धीरे-धीरे चलता रहेगा।

कर्क-पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी में न उलझें। पैतृक सम्‍पत्ति में दिक्‍कत दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम है।

सिंह-हो सके तो यात्रा अभी न करें। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। किसी भी तरह की गलती न करें जिससे आपके सम्‍मान पर ठेस पहुंच सकती हो। पूजा-पाठ में मन लगाएं। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

कन्‍या-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरह का रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलेगा।

तुला-जीवनसाथी से किसी भी तरह से क्रोध में निर्णय न लें। उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। उच्‍चाधिकारियों से न उलझें। प्रेम, संतान, व्‍यापार मध्‍यम है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें।

वृश्चिक-शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप इससे उबर जाएंगे। बुजुर्गों का आशीवार्द मिलेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अजीब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा चल रहा है।

धनु-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध पर काबू रखें। नकारात्‍मक सोच पर भी काबू रखें। विद्यार्थी अभी कोई नई शुरुआत न करें। स्वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है।

मकर-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। अभी कुछ दिनों के लिए छोड़ दें। घर के सामानों के खराब होने की वजह से मन खराब रहेगा। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है।

कुंभ-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अतिवादिता से बचें।

मीन-कोई आर्थिक रिस्‍क न लें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। किसी को रुपए-पैसे न दें अन्‍यथा नुकसान होगा। प्रेम और संतान के सम्‍बन्‍धों को आराम से लेकर चलें अन्‍यथा टूटन की स्थिति आ सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन