बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
धर्म अध्यात्म

Horoscope 29 April 2025 : उतार-चढ़ाव भरा रहेगा आज इस राशि के लोगों का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Horoscope 29 April 2025 : उतार-चढ़ाव भरा रहेगा आज इस राशि के लोगों का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष: आज के दिन आपको अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। इससे आपको स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलेगी। खर्च कम करें। कुछ लोगों को मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। सेल्फ-केयर को समय दें।

वृषभ: आज अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए सावधान रहें। ये बदलाव आपकी ग्रोथ का कारण बन सकते हैं। आज खुले दिमाग से काम लें, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

मिथुन: आज मिथुन राशि वाले अवसरों और चुनौतियों का मिश्रण महसूस कर सकते हैं। अपनी लाइफ में संतुलन बनाए रखने पर ध्यान दें। रिलेशनशिप में बातचीत बढ़ाएं। अपने करियर पर फोकस रखें। पैसों को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें।

कर्क: आज लव लाइफ में बैलेंस बनाएं। पैसों के मामले में भी आपको कई मौके मिलने वाले हैं। इसलिए अपनी आंखें खुली रखें। स्ट्रेस को मैनेज करने और एनर्जेटिक बने रहने के लिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना याद रखें।

सिंह: आज अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। स्वस्थ रहने के लिए जरूरी कदम उठाएं। करियर और वित्तीय मामलों में रोमांचक अवसर सामने आएंगे। इस बदलाव भरे दिन को सफलतापूर्वक पार करने के लिए संतुलित रहें और खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें।

कन्या: आज कुछ जातकों को मेडिकल देखभाल की आवश्यकता होगी। जो लोग यात्रा कर रहे हैं, उन्हें भी ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। किसी संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए आप पहल कर सकते हैं।

तुला: तुला राशि के जातकों आज आपको बदलावों से भरपूर एक्सपीरियंस मिल सकते हैं। चाहे लव लाइफ, पैसों का मामला, या हो करियर, आपको चैलेंजे और मौके दोनों मिलेंगे। इन बदलावों को अपनाएं, जिससे आपको किस तरह प्रॉफिट हो सकता है, इस पर नजर रखें।

वृश्चिक: आज छोटी-छोटी बातों पर बहस में न पड़ें। प्रेम जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं उम्रदराज नागरिकों को परेशान कर सकती हैं।

धनु: आज कार्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए पूरा प्रयास करें। रिश्ते में किसी भी तरह के गलत व्यवहार से बचें। आपका पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा और आप वित्त और स्वास्थ्य के मामले में भी भाग्यशाली रहेंगे।

मकर: चाहे वह रिलेशन हो, करियर हो, आर्थिक मामले हो या स्वास्थ्य हो, खुद को पॉजिटिव बनाए रखें। आज की चुनौतियों और अवसरों को पार करने में आपकी स्किल्स मददगार साबित होंगी। प्रेम जीवन में किसी भी परेशानी को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

कुम्भ: आज आपको अपने प्रदर्शन से समस्याओं पर काबू पाने की जरूरत है। शरीर को फिट रखने के लिए आपको सब्जियां और फल भी अधिक खाने चाहिए। लव लाइफ में पार्टनर को समय दें। इस राशि के जातकों को जीवन में बैलेंस बनाने की सलाह दी जाती है।

मीन: आज प्रेम-संबंधी मुद्दों को संभालते समय डिप्लोमेटिक बने रहें। धूम्रपान न करें क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। कुछ लॉन्ग डिस्टेंस के प्रेम संबंधों में परेशानी हो सकती है। व्यापार में अच्छा रिटर्न देखने को मिलेगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन