17 सितंबर को सूर्य का गोचर, 7 राशियों के लिए शुभ, 4 राशियों को बरतनी होगी सावधानी

TODAY HOROSCOPE: टीआरपी न्यूज।
पितृ पक्ष की आश्विन कृष्ण एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते हैं। इस वर्ष 2025 में 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी और भगवान विश्वकर्मा जयंती का संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचर को कन्या संक्राति कहा गया हे। ग्रह नक्षत्र के प्रभाव से 7 राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी, वहीं चार राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइये जानते हैं कि किस राशि वालों को लाभ होगा और किस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।


इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान


मेष राशि
चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में सचेत रहें और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें। व्यवसाय में हानि होगी और आर्थिक तंगी होगी।
कर्क राशि
करियर की चिंता रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। आर्थिक परेशानी के साथ करीबी रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।
सिंह राशि
परिवार में आर्थिक परेशानी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से वादविवाद न करें। व्यवसाय में नुकसान की संभावना है।
मीन राशि
यात्रा को टालने का प्रयास करें। नौकरीपेशा को अंसंतुष्टि रहेगी। आर्थिक परेशानी से तनाव बढ़ेगा। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से संकट दूर होंगे, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

See also  कुंभ कल्प में उमड़ी भक्तों की भीड़, साधु संतों ने शोभायात्रा निकालकर किया प्रदर्शन


इन राशि वालों को होगा लाभ


वृषभ राशि
कार्य में उत्साह बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में परिवर्तन का योग है। नौकरी में बदलाव से प्रगति होगी। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा।
मिथुन राशि
व्यवसाय के क्षेत्र में बनाई जा रही योजना लाभदायी रहेगी। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। भाइयों, मित्रगणों और सभी शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। वाहन खरीदी का योग है।
कन्या राशि
कन्या राशि में ही सूर्य देव का प्रवेश हो रहा है। सूर्य के प्रवेश से मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलने से प्रगति होगी। निवेश करना शुभदायी होगा। मेहनत का फल मिलेगा।
वृश्चिक राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति और आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफल होने का शुभ अवसर है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से जीवन में नई ऊर्जा आएगी। नौकरी में प्रगति होगी और सम्मान मिलने का योग है। वाहन खरीदी का शुभ समय है। मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या का निवारण होगा।
मकर राशि
आर्थिक परेशानी खत्म होगी। परिवार में शुभ कार्य की योजना बनेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। मां का स्वास्थ्य अच्छा होगा, इससे कई दिनों से चली आ रहा तनाव खत्म होगा।
कुंभ राशि
नौकरी, व्यवसाय करने वालों के लिए शुभ समय है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भाइयों, मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र और समाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

See also  Horoscope 28 July 2022 : इन राशि वालों को होगा धनागमन लेकिन निवेश से बचने की जरूरत, जानें अपना राशिफल

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।