Shani Gochar 2026: इस समय मीन राशि में गोचर करते हुए उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। मान्यता है कि, अगले साल फरवरी तक शनि इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में आने वाले करीब 100 दिन वृषभ, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए खास हो सकते हैं। इन राशियों के लोगों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत बताए जा रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। उनकी चाल और नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शनि की स्थिति को भी ज्योतिष में अहम माना जा रहा।
इन 5 राशियों को मिल सकते हैं अच्छे अवसर
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाले दिन करियर के लिहाज से अच्छे रह सकते हैं। नौकरी में लंबे समय से आ रही रुकावटें दूर होने के संकेत हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कारोबार में भी नए अवसर सामने आ सकते हैं। मेहनत का फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, सफलता के लिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। निजी जीवन की उलझनें कम होंगे। अधूरे काम पूरे होने होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में बड़े फैसले सोच-समझकर लें। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाए।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सीनियर्स का सपोर्ट मिल सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह वक्त काफी सहीं है। बेहतर अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन और आय में बढ़ोतरी की संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को कामकाज में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी में उनके काम की सराहना हो सकती है। कारोबार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते खुलने के संकेत हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटके काम भी पूरे होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आने वाले समय में राहत मिलता दिख रहा है। नौकरी और कारोबार से जुड़ी परेशानियां कम होगी। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। जिसका अंतिंम है। इसलिए, ये वक्त धैर्य से कार्य लेने का है।
उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शनि का गोचर क्यों है खास?
ज्योतिष में उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संबंध स्थिरता, धैर्य, गंभीरता और आध्यात्मिक चिंतन से संबंधित है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। इसलिए, शनि की स्थिति की महत्ता है।
शनि की चाल धीमी मानी जाती है। उनके प्रभाव लंबे समय तक बने रह सकते हैं।
(नोट: यह खबर ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। राशियों पर बताए गए प्रभाव निश्चित परिणाम की गारंटी नहीं हैं।)


