बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
धर्म अध्यात्म

Sawan 2023: सावन के पहले सोमवार में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

Sawan 2023: सावन के पहले सोमवार में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Sawan Somwar 2023 : सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी, अब 10 जुलाई यानि आज सावन का पहला सोमवार है। सावन सोमवार शिव पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। सावन सोमवार पर देश के तमाम शिव मंदिरों में हर हर महादेव ओम् नम: शिवाय के जयकारे गूंज रहे होते हैं। श्रावण सोमवार को शिव का जलाभिषेक करने पर महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं, साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन में 8 सोमवार पड़ेंगे।

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई (आज) को है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार के सावन में कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जैसे गजकेसरी योग बुध, शुक्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य और बुध की युती से बुधादित्य जैसे राज योग बन रहे हैं।

सावन की पहली सोमवारी में पंचक का साया

पांच दिनों के पंचक की शुरुआत 6 जुलाई 2023 से हो चुकी है। गुरुवार 6 जुलाई दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से पंचक शुरू हुआ है और इसका समापन सोमवार 10 जुलाई शाम को 06 बजकर 59 मिनट पर होगा। ऐसे में सावन की पहली सोमवारी पर भी पंचक का साया रहेगा। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, व्रत और शिव पूजन के लिए पंचक मान्य नहीं होगा और पंचक में भी आप बेझिझक पूजा-पाठ कर सकते हैं।

सावन के पहले सोमवार पूजा का शुभ मुहूर्त

शिव भक्तों को सावन महीने के साथ ही सावन की सोमवारी का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि सावन की सोमवारी में किए गए पूजा-व्रत से दोगुना लाभ मिलता है। सावन के पहले सोमवार पर शिवजी की पूजा के लिए शाम 05 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक का समय शुभ रहेगा।

सावन 2023 सोमवार की तिथि

सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार-24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार- 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार- 7 अगस्त
सावन का छठा सोमवार- 14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्त

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन