बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
धर्म अध्यात्म

Horoscope 8 July 2022 : इन राशि वालों को रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्‍की, इन्हें पूंजी निवेश करने से बचने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल

Horoscope 8 July 2022 : इन राशि वालों को रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्‍की, इन्हें पूंजी निवेश करने से बचने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। जीवनसाथी का साथ और स्‍वास्‍थ्‍य दोनों प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहेंगे।

वृषभ-शत्रुओं का पराभव हो जाएगा। नुकसान आपको नहीं होगा। पैरों में थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। राजसत्‍ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन-रौब और रुआब बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के दृष्टिकोण से शुभ समय है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है लेकिन कोई खराबी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

कर्क-बहुत सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई नई शुरुआत करना आपके लिए ठीक नहीं दिख रहा है। थोड़ा मध्‍यम समय है।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। प्रेम और संतान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। सारी चीजें शुभ दिख रही हैं।

कन्‍या-आय का कोई नया मार्ग प्रशस्‍त हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है लेकिन मार्ग पर ध्‍यान दें। गलत मार्ग से पैसे आएंगे तो आगे चलकर नुकसान हो सकता है। अभी निवेश न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। शरीर में रिएक्‍शन हो सकता है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। कुछ परेशानी दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है।

वृश्चिक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। नेत्र विकार, सिरदर्द, साझेदारी में थोड़ी समस्‍या रहेगी। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी जिससे मन थोड़ा दु:खी हो जाएगा। उस पर काबू रखें। कुछ अनर्थ नहीं दिख रहा है।

मकर-स्थिति सही कही जाएगी। कोई समस्‍या की बात नहीं है लेकिन नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। पुराना व्‍यापार सकुशल चलता रहेगा। पिता और स्‍वयं के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है।

कुंभ-सामाजिक छवि न खराब होने पाए, ध्‍यान रखिएगा। बाकी किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में थोड़ा कष्‍ट दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्‍छी है।

मीन-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन