बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

अर्जुन अवार्डी सुनील ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया सन्यास, ट्वीट कर दी जानकारी

अर्जुन अवार्डी सुनील ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया सन्यास, ट्वीट कर दी जानकारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के स्टार और अनुभवी खिलाड़ी एसवी सुनील ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से सन्यास लेने का ऐलान किया है। वर्ष 2007 में सीनियर टीम से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले और 2012 लंदन और 2016 में रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कियाकर चुके हैं।

सुनील ने 14 साल के लंबे करियर के दौरान 264 मुकाबले खेले और 72 गोल दागे। वह कई ऐतिहासिक पल का भी गवाह रहे। वह 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे और जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

युवाओं को मौका देने का समय सुनील ने अपनी पोस्ट में लिखा, '14 साल से अधिक हो गया जब मैंने पहली बार भारतीय जर्सी पहनी थी। मैंने फैसला किया है कि मैं अगले हफ्ते से शुरू होने वाले राष्ट्रीय कैंप का हिस्सा नहीं रहूंगा। अगर मैं यह कहूं कि मैं इससे खुश हूं तो यह सभी से झूठ बोलना होगा।'

सुनील ने टोक्यो ओलंपिक टीम का हिस्सा नहीं रहने पर कहा, 'मैं हमेशा से चाहता था कि मैं अपनी टीम को ओलंपिक पोडियम में पहुंचाने में मदद करूं। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन मेरे साथियों द्वारा कांस्य जीतना एक खास अहसास है।'

अर्जुन अवार्डी सुनील ने कहा, 'पेरिस ओलंपिक 2024 में सिर्फ तीन साल बाकी हैं ऐसे में एक सीनियर के तौर पर मेरे लिए जरुरी है कि मैं युवाओं को रास्ता दूं और भविष्य के लिए एक विजेता टीम बनाने में भूमिका निभाऊं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन