स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2023 के सुपर चार में रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच हुआ। इस मुकाबले में टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पार्टनरशिप की। दोनों ने मिलकर 121 रन बनाए। मैच में रोहित ने 49 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस दौरान चार छक्के और छह चौके जमाए।

इस अर्धशतक के दम पर रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित ने पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का जमाकर एक रिकॉर्ड बनाया। भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहीन शाह के पहले ही ओवर में छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अफरीदी के पहले ओवर की पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बना था, लेकिन छठी बॉल पर रोहित ने छक्का लगा दिया।

एशिया कप में फिफ्टी का रिकॉर्ड

See also  RR vs LSG : जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी राजस्थान की टीम, लखनऊ को घर पर पहली जीत की तलाश, देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला…

रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। वो 50-50 एशिया कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे एशिया कप में छह फिफ्टी लगाई है। उनके बाद दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तेंदुलकर, जयसूर्या और संगकारा है। तीनों ने पांच-पांच अर्धशतक जमाया है। सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका, सनथ जयसूर्या ने बांग्लादेश और कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया है।

सचिन और जयसूर्या की बराबरी कर ली

एशिया कप में सबसे ज्यादा पचास+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम हैं। 12 बार यह उपलब्धि उन्होंने हासिल की है। सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर ने 9-9 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही रोहित शर्मा ने तेंदुलकर और जयसूर्या की बराबरी कर ली है।