Asia Cup : लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में होगा। पाकिस्तान मेजबान है, लेकिन बीसीसीआई ने अपनी टीम को वहां भेजने से मना कर दिया। इस कारण उसे ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत इस टूर्नामेंट का आयोजन करना पड़ रहा है।

एशिया कप के चार मैच में पाकिस्तान और नौ मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। मुल्तान एक और लाहौर तीन मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं, श्रीलंका के कैंडी में तीन और कोलंबो में फाइनल सहित छह मैच आयोजित होंगे। लीग राउंड के एक मैच मुल्तान, दो मैच लाहौर और तीन मैच कैंडी में होंगे। वहीं, सुपर-4 के एक मैच लाहौर और पांच मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।

एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल:

See also  GT vs CSK IPL Final: अगर फाइनल में बारिश हुई तो जानें किसका खुलेगा नसीब और किसे होगा नुकसान
30-08-2023  बुधवारपाकिस्तान बनाम नेपालदोपहर 1:30 बजे  (मुल्तान-पाकिस्तान)
31-08-2023गुरुवारबांग्लादेश बनाम श्रीलंकादोपहर 1:30 बजे (कैंडी-श्रीलंका)
02-09-2023शनिवारभारत बनाम पाकिस्तानदोपहर 1:30 बजे (कैंडी-श्रीलंका)
03-09-2023रविवारबांग्लादेश बनाम अफगानिस्तानदोपहर 1:30 बजे(लाहौर-)पाकिस्तान
04-09-2023 सोमवारभारत बनाम नेपालदोपहर 1:30 बजे (कैंडी-श्रीलंका)
05-09-2023  मंगलवारश्रीलंका बनाम अफगानिस्तानदोपहर 1:30 बजे (लाहौर-पाकिस्तान)
06-09-2023बुधवार ए1 बनाम बी2दोपहर 1:30 बजे (लाहौर-पाकिस्तान)
09-09-2023शनिवारबी1 बनाम बी2दोपहर 1:30 बजे(कैंडी-श्रीलंका)
10-09-2023रविवारए1 बनाम ए2दोपहर 1:30 बजे(कैंडी-श्रीलंका)
12-09-2023मंगलवारए2 बनाम बी1दोपहर 1:30 बजे(दांबुला-श्रीलंका)
14-09-2023गुरुवारए1 बनाम बी1दोपहर 1:30 बजे(दांबुला-श्रीलंका)
15-09-2023शुक्रवारए2 बनाम बी2दोपहर 1:30 बजे(दांबुला-श्रीलंका)

फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत ग्रुप राउंड के दोनों मैच कैंडी में खेलेगा
टूर्नामेंट में छह टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में मेजबान पाकिस्तान के साथ भारत और नेपाल है। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेष और अफगानिस्तान है। उद्घाटन मैच मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। भारत दो सितंबर को पाकिस्तान से खेलने के बाद कैंडी में ही चार सितंबर को नेपाल से खेलेगा। वहीं, ग्रुप बी में पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कैंडी में 31 अगस्त को होगा। इसके बाद तीन सितंबर को बांग्लादेश की टीम लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। पांच सितंबर को इसी मैदान पर अफगानिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा।

See also  PAK vs ENG T20 : पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को दिया इतने रन बनाने का लक्ष्य

सुपर-4 चरण में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला तय
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान और नेपाल है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि टीम इंडिया अगले राउंड में पहुंच जाएगी। वहीं, पाकिस्तान को लेकर भी यही संभावना है। ऐसे में दोनों टीमें 10 सितंबर को कोलंबे में आमने-सामने हो सकती हैं। ग्रुप ए में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह द्वारा शेयर किए शेड्यूल के मुताबिक ग्रुप ए में अगर पाकिस्तान और भारत की टीमें शीर्ष दो में रहती हैं तो पाकिस्तान को A1 और भारत को A2 माना जाएगा। भले ही दोनों टीमों का क्रम कुछ भी हो।

ऐसे में फाइनल में आमने-सामने हो सकती हैं दोनों टीमें
अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में शानदार प्रदर्शन करती हैं तो दोनों का मुकाबला फाइनल में 17 सितंबर को होगा। इसके लिए दोनों टीमों को सुपर-4 राउंड में शीर्ष दो में रहना होगा। अगर भारत-पाकिस्तान की टीमें शीर्ष दो में रहती हैं तो फिर फैंस को कोलंबो में एक धमाकेदार फाइनल देखने का मौका मिल सकता है।

See also  India vs Pakistan asia cup 2023 : बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका मैच, जानिए कल कितने ओवर का होगा मुकाबला