नहीं बोल सका केएल राहुल का बल्ला अब रोहित शर्मका के साथ करेंगे ओपनिंग या होगा कोई बदलाव, राहुल द्रविड़ ने किया साफ

खेल डेस्क। Ind vs Ban केएल राहुल के लगातार रन नहीं बनाने की वजह से उनकी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन ऐसे में क्या भारतीय ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव होगा या टीम इंडिया राहुल को समर्थन करेगी इसके बारे में द्रविड़ ने बताया।

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में बुधवार मौच होना है। इस मैच से दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने केएल राहुल को लेकर भी बातें की और साफ कर दिया कि पिछले एक साल से उन्होंने और कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार उनका समर्थन किया है जो आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि टी20 में केएल राहुल ने पिछले तीन मैचों में 4,9,9 रन की पारी खेली है और सिर्फ 22 रन बनाए हैं।

तकनीकी तौर पर बेहद मजबूत हैं केएल राहुल

राहुल द्रविड़ ने केएल राहुल की तकनीकी दक्षता के बारे में बात करते हुए कहा कि वो बैकफुट का शानदार बल्लेबाज हैं और यहां की परिस्थितियों में इस तरह के बल्लेबाजों की जरूरत पड़ती है। द्रविड़ ने कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वो प्रदर्शन नहीं कर रहे थे तब सब उनके पीछे पड़े थे और जब कोहली ने रन बना लिए तब सभी केएल राहुल के पीछे पड़े हैं। अब राहुल रन बना लेंगे तो फिर सब किसी और की तरफ देखेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।