बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच आज से : हार्दिक पंड्या करेंगे कप्तानी, जानें पॉसिबल प्लेइंग 11

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच आज से : हार्दिक पंड्या करेंगे कप्तानी, जानें पॉसिबल प्लेइंग 11
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। आज मैच में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालते दिखाई देंगे। सीरीज के बाकी दो मैचों में रोहित ही टीम की कप्तानी करेंगे। BCCI ने पहले ही बता दिया था कि रोहित ने पारिवारिक कारणों से सीरीज के पहले वनडे मैच से आराम लिया है।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें इस साल के आखिरी में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों पर होगी। इस मैदान पर दोनों टीमें तीन साल बाद आमने-सामने होंगी। यहां पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक चार मैच खेले गए। इनमें भारतीय टीम सिर्फ एक ही जीत सकी। तीन मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को सफलता मिली। पिछली बार साल 2020 में जब दोनों टीमें यहां आमने-सामने थीं, तब कंगारू टीम 10 विकेट से जीती थी।

मौसम का हाल

मुंबई में मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश आने की संभावना नहीं है।

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच आमतौर पर सपाट होती है, जो ओस पड़ने के बाद बल्लेबाजी के लिए और भी बेहतर हो जाती है। यहां पर हमें हर बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। इस स्टेडियम में अब तक 27 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए टीम ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।

​​​​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट, एश्टन एगर।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन