मंगलवार, 29 सितंबर 2026 मंगल, 29 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
खेल

छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव से निकलकर देश के लिए जीता गोल्ड, जानिए भारत की स्टार कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी की पूरी कहानी

CG Kabaddi Player Sanju Devi Biography: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस टीम में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी भी शामिल रही। जिन्होंने अपने शदान खेल के दम पर देश को गोल्ड दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। संजू देवी का जन्म 19 दिसंबर […]

Sanju Devi Kabaddi Player
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CG Kabaddi Player Sanju Devi Biography: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस टीम में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी भी शामिल रही। जिन्होंने अपने शदान खेल के दम पर देश को गोल्ड दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। संजू देवी का जन्म 19 दिसंबर 2002 को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के केराकछार गांव में हुआ। ग्रामीण परिवेश से आने वाली संजू ने बेहद कम उम्र में कबड्डी को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा पांचवीं से कबड्डी खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे स्थानीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनानी शुरू की।

संजू देवी के पिता मजदूरी और दूसरे कामों से परिवार का सहयोग करते रहे। गांव में खेल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। इसके बावजूद संजू ने कबड्डी छोड़ने के बजाय अपने खेल को निखारने का फैसला किया। शुरुआती दौर में कोरबा के कोच अनुज प्रताप सिंह ने उन्हें प्रशिक्षण और सहयोग दिया।

रोज गांव से कोरबा तक तय करती थीं लंबा सफर

कबड्डी में बेहतर प्रशिक्षण के लिए संजू को अपने गांव से कोरबा तक लंबा सफर करना पड़ता था। जानकारी के मुताबिक शुरुआती दिनों में उन्हें रोजाना करीब तीन घंटे तक यात्रा करनी पड़ती थी। बाद में उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के बहतराई स्थित बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण का अवसर मिला। यहां उन्होंने कोच दिल कुमार राठौर के मार्गदर्शन में अपने खेल को और मजबूत किया।

ऐसे हुआ भारतीय टीम तक पहुंचने का रास्ता

संजू ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जनवरी 2024 में उन्होंने कोलकाता में ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में बिलासपुर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद जनवरी 2025 में भटिंडा में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी खेलीं। राज्य की ओर से उन्होंने कई ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इंडिया कैंप में चयन ने बदली जिंदगी

2024 में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ की चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद संजू का चयन भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ। प्रशिक्षण शिविर में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें ईरान में आयोजित छठी एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। इस प्रतियोगिता में भारत ने स्वर्ण पदक जीता और संजू की भूमिका अहम रही।

विश्व कप में बनीं मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर

नवंबर 2025 में बांग्लादेश में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप संजू देवी के करियर का बड़ा पड़ाव साबित हुआ। भारतीय टीम ने फाइनल में चाइनीज ताइपे को 35-28 से हराकर खिताब जीता। फाइनल में संजू ने 16 अंक हासिल किए। पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया।

एशियन गेम्स 2026 में भी भारत को दिलाया गोल्ड

संजू देवी की सफलता का सिलसिला 2026 में भी जारी रहा। जापान के आइची-नगोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 से हराया। इस मुकाबले में संजू ने महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और भारतीय टीम की स्वर्णिम जीत में योगदान दिया।

सरकार ने दी 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

संजू देवी की उपलब्धियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने उन्हें 51 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर स्थित अपने निवास पर संजू देवी से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और इस इनामी राशि की घोषणा की।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन