शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2026 शुक्र, 2 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
खेल

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, बल्लेबाज के इस गलती पर लगेगी पेनल्टी, पिंक बॉल को लेकर भी नया फैसला

Cricket News Rules: आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई अहम नियम बदल गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रन आउट व स्टंपिंग जैसे मामलों में नियमों की स्थिति साफ करने के लिए नई शर्तें लागू की हैं। इनमें बल्लेबाजों की समय बर्बाद करने की आदत पर 5 रन की पेनल्टी सबसे ज्यादा चर्चा में है। […]

Cricket batter facing new ICC rules
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Cricket News Rules: आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई अहम नियम बदल गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रन आउट व स्टंपिंग जैसे मामलों में नियमों की स्थिति साफ करने के लिए नई शर्तें लागू की हैं। इनमें बल्लेबाजों की समय बर्बाद करने की आदत पर 5 रन की पेनल्टी सबसे ज्यादा चर्चा में है।

नए नियम के तहत अगर बल्लेबाज अगली गेंद का सामना करने के लिए तय समय में तैयार नहीं होता है, तो पहली गलती पर उसे चेतावनी दी जाएगी। दूसरी बार ऐसा होने पर अंतिम चेतावनी मिलेगी। तीसरी और इसके बाद हर बार समय बर्बाद करने पर अंपायर फील्डिंग टीम को 5 पेनल्टी रन देगा। बार-बार नियम तोड़ने पर आचार संहिता के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।

टेस्ट क्रिकेट में चेतावनी 80 ओवर बाद होगी रीसेट

टेस्ट क्रिकेट में समय बर्बाद करने से जुड़ी चेतावनियों की गणना पूरी पारी के दौरान लगातार नहीं चलेगी। 80 ओवर पूरे होने के बाद चेतावनी का हिसाब फिर से शुरू होगा। इसके बाद प्रत्येक नए 80 ओवर के चरण में यही व्यवस्था लागू होगी। पारी खत्म होने पर भी चेतावनियां रीसेट हो जाएंगी।

महिला क्रिकेट के लिए अब अलग गेंद

महिला और जूनियर क्रिकेट में गेंद के आकार और वजन को लेकर भी नए मानक तय किए गए हैं। पहले महिला और जूनियर क्रिकेट के लिए एक ही तरह की गेंद उपलब्ध कराते थे। अब पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट के लिए गेंद की तीन अलग-अलग सीमाएं निर्धारित की गई हैं।

रन आउट और स्टंपिंग में गेंद पर पूरा नियंत्रण जरूरी

रन आउट या स्टंपिंग के दौरान फील्डर अथवा विकेटकीपर के पास गेंद पर पूरा नियंत्रण होना जरूरी होगा। केवल गेंद को हाथ से छूते हुए विकेट गिरा देने को गेंद पर नियंत्रण नहीं माना जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य ऐसे फैसलों में पैदा होने वाली अस्पष्टता को दूर करना है।

ओवरथ्रो के नियम को भी किया गया स्पष्ट

नए नियमों में ओवरथ्रो की परिभाषा को भी स्पष्ट किया गया है। स्टंप बचाने या रन आउट करने के उद्देश्य से गेंद को स्टंप की दिशा में भेजने का प्रयास ओवरथ्रो माना जाएगा। वहीं, गेंद रोकने या दूसरे फील्डर को पास करने की कोशिश में हुई सामान्य मिसफील्ड को ओवरथ्रो नहीं माना जाएगा।

दिन के टेस्ट में पिंक गेंद का हो सकता है इस्तेमाल

टेस्ट क्रिकेट में भी एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब दोनों टीमों की सहमति से दिन में खेले जाने वाले टेस्ट में पिंक गेंद के इस्तेमाल का परीक्षण किया जा सकता है। इसका उद्देश्य खराब रोशनी के कारण खेल रुकने की स्थिति को कम करना है। हालांकि मैच शुरू होने से पहले ही इस पर सहमति जरूरी होगी और मैच शुरू होने के बाद गेंद को लाल से पिंक में बदला नहीं जा सकेगा।

दिन का आखिरी ओवर विकेट गिरने पर भी जारी रह सकता है

टेस्ट क्रिकेट में दिन के आखिरी ओवर के दौरान विकेट गिरने से खेल अपने आप खत्म नहीं होगा, अगर उस ओवर की गेंदें अभी बाकी हैं और मौसम व परिस्थितियां खेलने के अनुकूल हैं। यानी अधूरा ओवर पूरा किया जा सकता है। ICC के अनुसार यह बदलाव खेल में समय बचाने और फील्डिंग टीम को उसका पूरा अवसर देने के उद्देश्य से किया गया है।

नए नियम कब से लागू हुए

ICC की नई खेल शर्तें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हुई हैं। हालांकि इनका इस्तेमाल उन अंतरराष्ट्रीय सीरीज में होगा जो 1 अक्टूबर या उसके बाद शुरू हुई हैं। जो सीरीज इससे पहले शुरू हो चुकी हैं, वे पुरानी खेल शर्तों के अनुसार ही जारी रहेंगी। पुरुष और महिला क्रिकेट के लिए अक्टूबर 2026 की नई खेल शर्तें ICC ने आधिकारिक रूप से जारी कर दी हैं।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन