बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

ICC ने नौ साल का रोडमैप किया जारी, पाकिस्तान को मिलेगा अकेले मेजबानी करने का मौका, भारत के लिए भी खास अवसर

ICC ने नौ साल का रोडमैप किया जारी, पाकिस्तान को मिलेगा अकेले मेजबानी करने का मौका, भारत के लिए भी खास अवसर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने अगले नौ साल के लिए रोडमैप ऐलान कर दिया है। उन्होंने सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए मेजबान की घोषणा कर दी है। जारी किए गए रोडमैप भारत अगले दस साल (2022 से 2031) में 10 आईसीसी टूर्नामेंट्स में से सबसे ज्यादा चार टूर्नामेंट्स की मेजबानी करेगा। वहीं, पाकिस्तान को भी एक टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिला। पाक में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी आईसीसी मेजर टूर्नामेंट की अकेले मेजबानी करेगा।

नया रोडमैप 2024 से तैयार किया गया

नया रोडमैप आईसीसी ने 2024 से आठ साल के लिए तैयार किया है। इसके साथ ही आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी का भी एलान किया। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईसीसी ने इसे बंद करने का एलान किया था। हालांकि, 2025 में इसकी वापसी हो रही है। यानी पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी के बाद पहला मेजबान होगा। वहीं, भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। इससे पहले इस देश ने 1987 और 1996 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की है, लेकिन तब यह अकेले नहीं था।

https://twitter.com/ANI/status/1460575471079354371?s=20

संयुक्त रूप से करते थे मेजबानी

इसके अलावा भारत और श्रीलंका में 2026 टी-20 विश्व कप और भारत और बांग्लादेश में 2031 वनडे विश्व कप भी खेला जाएगा। इससे पहले 2023 में भारत में वनडे विश्व कप भी खेला जाना है। 1987 विश्व कप का मेजबान भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से था। वहीं, 1996 में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से मेजबान रहा था। लेकिन पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का पाकिस्तान अकेले मेजबानी करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन