मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के 12वें महिला वर्ल्ड कप 2021 का शेड्यूल मंगलवार को जारी हो गया। न्यूजीलैंड में होने वाला यह टूर्नामेंट 30 जनवरी से 20 फरवरी तक चलेगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को कहा कि 21 दिन के अंदर 31 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 20 फरवरी को होगा।

न्यूजीलैंड में यह आईसीसी चौथा टूर्नामेंट

न्यूजीलैंड में यह 50 ओवर का चौथा आईसीसी टूर्नामेंट होगा। इससे पहले न्यूजीलैंड दो बार 1992 और 2015 में पुरुष वर्ल्ड कप और एक बार 2000 में महिला वर्ल्ड कप की संयुक्त या अकेले मेजबानी कर चुका है। महिला वर्ल्ड कप में कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें आईसीसी महिला चैम्पियनशिप की टॉप-4 टीमों को सीधे तौर पर प्रवेश मिलेगा। चैम्पियनशिप की अंक तालिका में अभी टॉप चार टीमें आॅस्ट्रेलिया (22 अंक), गत चैंपियन इंग्लैंड (22), भारत (16) और दक्षिण अफ्रीका (16) हैं। अन्य तीन टीमों को क्वालिफायर के जरिए दूसरा मौका मिलेगा। क्वालिफायर में बांग्लादेश और आयरलैंड के अलावा अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, पूर्व एशिया प्रशांत और यूरोप की क्षेत्रीय क्वालिफायर टीमें भी हिस्सा लेंगी।

See also  DC vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु के गेंदबाजों के तूफान में बही दिल्ली, 75 रन पर ऑलआउट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।