बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND VS AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया का तीसरा वनडे आज, जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

IND VS AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया का तीसरा वनडे आज, जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानि बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 1 : 30 से शुरू होगा। बता दें कि अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। यदि भारत यह मुकाबला जीत लेता है, तो कंगारुओं से छठी होम सीरीज जीत लेगा। और यदि हार जाती है तो टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से छठी सीरीज गंवा बैठेगी।

2020 में खेली गई थी दोनों देशों के बीच आखिरी वनडे सीरीज

यह सीरीज इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह साल वर्ल्ड कप का है और भारत में ही यह टूर्नामेंट होना है। ऐसे में यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अपनी तैयारियां परखने का मौका है। दोनों देशों के बीच आखिरी वनडे सीरीज 2020 में खेली गई थी। तब तीन मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर घर में लगातार दूसरी वनडे सीरीज जीतना चाहेगी।

पिच रिपोर्ट

एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर घास है और उछाल भी इसी कारण यहां पर तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने में मदद मिल सकती है।

वेदर रिपोर्ट

चेन्नई में सोमवार को बारिश हुई, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स की ट्रेनिंग बाधित हुई। आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की ज्यादा कोई संभावना नहीं है अगर हल्की-फुल्की बारिश होती है तो मैच में ओवर्स घटाकर मैच को पूरा करवाया जाएगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।


​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट/एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन