बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND vs BAN 2nd Test: दूसरे टेस्ट से पहले मुश्फिकुर रहीम को बल्लेबाजी के टिप्स देते दिखे राहुल द्रविड़, वायरल हुआ वीडियो

IND vs BAN 2nd Test: दूसरे टेस्ट से पहले मुश्फिकुर रहीम को बल्लेबाजी के टिप्स देते दिखे राहुल द्रविड़, वायरल हुआ वीडियो
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से ढाका में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। भारत ने पहला टेस्ट 188 रन से जीता था। बांग्लादेश के बल्लेबाजों का पहले टेस्ट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में दूसरे टेस्ट के लिए मेजबान टीम के बल्लेबाज जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस कड़ी में बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ से मदद ले रहे है।

टेस्ट और वनडे सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे मुशफिकुर रहीम

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का फॉर्म पिछले कुछ समय से टीम के लिए चिंता का विषय रहा है। उनका प्रदर्शन भारत के इस दौरे पर अच्छा नहीं था । इस अनुभवी बल्लेबाज से काफी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उन्होंने भारत के खिलाफ तीन वनडे और एक टेस्ट में केवल 18, 12, 7, 28 और 23 का ही स्कोर बनाया है।

द्रविड़ बैटिंग टिप्स देते नजर आए

https://twitter.com/mushfiqurfc/status/1605125505703088128?s=20&t=Boggs4lztW4RFnagFRAqEQ

मुशफिकुर को मंगलवार को मीरपुर में अभ्यास सत्र के दौरान भारत के कोच राहुल द्रविड़ के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। उम्मीद के मुताबिक बातचीत के दौरान द्रविड़ ज्यादा से ज्यादा बातें करते नजर आए। वह रहीम को कलाई के बेहतर उपयोग के बारे में बताते नजर आए। भारत के मुख्य कोच ने रहीम को यह समझाने की कोशिश की कि स्पिनरों से कैसे निपटा जाए। दोनों के बीच लंबी बातचीत के बाद बांग्लादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज को आभार व्यक्त करने के लिए द्रविड़ को गले लगाते देखा गया।

आपको बता दें की भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालिफाई करने की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरे टेस्ट में भी जीत हासिल करने की जरूरत है। टीम इंडिया एकबार फिर अपने कप्तान रोहित शर्मा के बिना मैदान पर उतरेगी। रोहित दूसरे वनडे के दौरान लगी अंगूठे की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। केएल राहुल फिर से भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन