खेल डेस्क। IND vs BAN: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

बता दें कि रोहित शर्मा की टीम इंडिया अब तक विश्व कप 2023 में हारी नहीं है। भारत ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश को 3 में से एक ही मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप के इतिहास में अबतक 4 मैच खेले गए हैं। भारत ने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं। बांग्लादेश ने 16 साल पहले 2007 के विश्व कप में भारत को हराया था। भारत की नजर बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप में लगातार चौथी जीत होगी जबकि बांग्लादेश 16 साल पुराना इतिहास दोहराने की कोशिश करेगा।

जानें भारत का संभावित प्लेइंग 11

India vs Bangladesh World cup Live Update: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

See also  India vs Pakistan: 31 सालों तक पाकिस्तान को मिली हार, क्या आज भी टीम इंडिया रखेगी अपनी जीत बरकरार

बांग्लादेश का संभावित प्लेइंग-11

India vs Bangladesh World cup Live Update: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महमूदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।