बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND vs BAN: फिर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से पहले बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान घायल हुए केएल राहुल

IND vs BAN: फिर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से पहले बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान घायल हुए केएल राहुल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।मंगलवार को नवदीप सैनी के बहार होने की खबर आई थी। उसके बाद अब कप्तान केएल राहुल नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। वे ढाका टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। अगर ऐसा हुआ तो चेतेश्वर पुजारा कप्तानी कर सकते हैं। अभिमन्यु ईश्वरन को शुभमन गिल के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है।

इससे पहले टीम के रेगुलर कैप्टन रोहित शर्मा वनडे सीरीज के दौरान अंगूठे में लगी चोट के कारण टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे। उनकी जगह केएल राहुल ने पहले टेस्ट में कप्तानी की थी।

बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा- सुबह तक करेंगे इंतजार

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ अब भी राहुल के खेलने की उम्मीद रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वे दूसरा टेस्ट खेल सकते हैं। हालांकि इसके लिए मैच की सुबह तक इंतजार करना होगा। तब राहुल की चोट का जायजा लिया जाएगा और इसके बाद ही कोई फैसला होगा।

राठौड़ के थ्रो पर लगी चोट

राहुल को यह चोट नेट प्रैक्टिस के दौरान थ्रो-डाउन खेलते वक्त लगी। संयोग से यह थ्रो-डाउन खुद बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ही करा रहे थे। लेकिन एक गेंद उनके हाथ पर लगी। केएल राहुल को तुरंत दर्द महसूस हुआ और फिजियो को दौड़ना पड़ा।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन