बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND vs NZ 3rd ODI: रोहित ने पूरा किया अपना 30वां वनडे शतक, शुभमन गिल 112 रन बनाकर हुए आउट

IND vs NZ 3rd ODI: रोहित ने पूरा किया अपना 30वां वनडे शतक, शुभमन गिल 112 रन बनाकर हुए आउट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। शुभमन गिल 78 गेंद में 112 रन बनाकर आउट हुए। ब्लेयर टिकनर ने उन्हें डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया। गिल ने अपनी पारी में 13 चौके और पांच छक्के लगाए। अब विराट कोहली के साथ ईशान किशन क्रीज पर हैं।

कप्तान रोहित शर्मा 30वां वनडे शतक पूरा करने के बाद आउट हुए। उन्होंने 85 गेंद पर 101 रन की शानदार पारी खेली। रोहित को माइकल ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने गिल के साथ 157 गेंदों पर 212 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर फुलटाइम ओपनर 10 साल पूरे कर लिए हैं। वे पारी की शुरुआत करते हुए 55.93 के एवरेज और 92.71 के स्ट्राइक रेट से 7663 रन बना चुके हैं।

मलिक-चहल को दिया मौका

रोहित शर्मा ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की जगह उमरान मलिक और चहल को मौका दिया गया है। वहीं, कीवी कप्तान टॉम लॉथम ने शिप्ले की जगह डफी को प्लेइंग में शामिल किया है।

दोनों की प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: ड्वेन कॉन्वे, फिन एलेन, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्युसन, जैकब डफी, मिचेल सेंटनर और ब्लेयर टेकनर।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन