बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND vs PAK : कुछ ही देर में शुरू होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, सेमीफाइनल की ओर बढ़ने की कोशिश में टीम इंडिया, पाकिस्तान ने जीता टॉस

IND vs PAK : कुछ ही देर में शुरू होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, सेमीफाइनल की ओर बढ़ने की कोशिश में टीम इंडिया, पाकिस्तान ने जीता टॉस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि भारत लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए।

टॉस अपडेट

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करने वाली पाकिस्तान टीम आज किसी भी हाल में वापसी करना चाहेगी। वहीं, भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर आई है और वह अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन