बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच साल का पहला वनडे आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच साल का पहला वनडे आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

खेल डेस्क । आज टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ साल का पहला वनडे मैच खेलेगी। यह मैच दोपहर 1:30 बजे गुवाहाटी के मैदान में शुरू होने जा रहे इस मैच को टीम के मिशन वर्ल्ड कप के शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है। इस वजह से अब से लेकर टूर्नामेंट शुरू होने तक देश में होने वाला हर वनडे मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम होगा।

सेलेक्टर्स ने कप्तान रोहित शर्मा से लेकर अनुभवी विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे सीनियर प्लेयर को सीरीज में उतारने का फैसला किया है। पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी लिस्ट में शामिल था, लेकिन उन्हें अभी और आराम दिए जाने का फैसला किया गया है।

विश्वकप से पहले खेलने हैं 15 मैच

वनडे विश्वकप का 13वां संस्करण भारत की मेजबानी में 10 माह बाद शुरू होगा। भारतीय टीम को विश्वकप से पहले करीब 15 मैच खेलने के लिए मिलेंगे। इनमें एशिया कप के मैच भी शामिल रहेंगे। इसलिए भारतीय प्रबंधन टीम को भी अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेगा।

मौसम का हाल

बारिश नहीं होगी। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, दिन में धूप खिली रहेगी और हवा चलेगी। औसत तापमान 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पिच रिपोर्ट

टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्योंकि, बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में चेज करने वाली टीम के आंकड़े शानदार हैं। इस मैदान पर दो वनडे खेले गए हैं। एक पुरुषों और एक महिलाओं का। दोनों में चेज करने वाली टीम जीती हैं।

देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमरान मलिक/अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा और दिलशान मदुशंका/लहिरु कुमारा।

विश्वकप से पहले खेलने हैं 15 मैच

वनडे विश्वकप का 13वां संस्करण भारत की मेजबानी में 10 माह बाद शुरू होगा। भारतीय टीम को विश्वकप से पहले करीब 15 मैच खेलने के लिए मिलेंगे। इनमें एशिया कप के मैच भी शामिल रहेंगे। इसलिए भारतीय प्रबंधन टीम को भी अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेगा।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन