बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND vs WI : ईडन गार्डेन्स में आज करो या मरो की जंग, विजेता टीम को सेमीफाइनल में मिलेगी जगह, जानें हेड टू हेड आंकड़ें में किसका पलड़ा भारी…?

IND vs WI : ईडन गार्डेन्स में आज करो या मरो की जंग, विजेता टीम को सेमीफाइनल में मिलेगी जगह, जानें हेड टू हेड आंकड़ें में किसका पलड़ा भारी…?
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स मैदान पर रोमांच का चरम देखने को मिलेगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह मुकाबला नॉकआउट जैसा है, क्योंकि सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

फॉर्म में लौटे अभिषेक
जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़ा था, जो भारतीय बल्लेबाजी के लिए राहत की बात है। मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह की घातक स्विंग भारत के प्रमुख हथियार होंगे। वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री स्पिन से ईडन की पिच पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

हेड टू हेड: वर्ल्ड कप में विंडीज का पलड़ा भारी
आंकड़ों की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन विश्व कप के मंच पर कहानी अलग है:

  • कुल टी20 मैच: 30 (भारत जीता- 19, वेस्टइंडीज जीता- 10, बेनतीजा- 1)
  • टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत: 4 (वेस्टइंडीज जीता- 3, भारत जीता- 1)
  • ईडन गार्डेन्स रिकॉर्ड: यहाँ भारत और वेस्टइंडीज 4 बार भिड़े हैं और चारों बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है।

मैच कब, कहाँ और कैसे देखें?

  • तारीख और समय: 1 मार्च (रविवार), शाम 7:00 बजे (टॉस 6:30 बजे)।
  • मैदान: ईडन गार्डेन्स स्टेडियम, कोलकाता।
  • टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स (डीडी फ्री डिश)।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर।
Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन