बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

टी-20 में भारत का जलवा, ICC रैंकिंग के सभी चार कैटेगरी में नंबर-1

टी-20 में भारत का जलवा, ICC रैंकिंग के सभी चार कैटेगरी में नंबर-1
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 फॉर्मेट में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। आईसीसी (ICC) की ताजा साप्ताहिक रैंकिंग में भारत ने बैटिंग, बॉलिंग, ऑलराउंडर और टीम रैंकिंग, इन चारों श्रेणियों में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह पहली बार है जब किसी एक टीम और उसके खिलाड़ियों ने किसी फॉर्मेट की सभी मुख्य श्रेणियों में नंबर-1 रैंकिंग पर कब्जा जमाया हो।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। वे टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर बनने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई इस स्थान तक पहुंचे थे। वरुण ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। एशिया कप में उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। UAE के खिलाफ उन्होंने दो ओवर में सिर्फ चार रन देकर एक विकेट लिया, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट झटका।

बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ पहला स्थान कायम रखा है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 31 रन की उपयोगी पारी खेली। इंग्लैंड के फिल साल्ट और जोस बटलर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर्स की सूची में हार्दिक पंड्या शीर्ष पर बरकरार हैं। वे लगातार इस भूमिका में मजबूती से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के सईम अयूब ने चार स्थान की छलांग लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया है। अभिषेक शर्मा भी इस सूची में चार पायदान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन