बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IND vs SA 1st T20 Live Updates: ईशान की तूफानी पारी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 212 रन का लक्ष्य

IND vs SA 1st T20 Live Updates: ईशान की तूफानी पारी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 212 रन का लक्ष्य
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. ओपनर ईशान किशन की 76 रन की पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाए जिससे मेहमान टीम को 212 रन का लक्ष्य मिला. भारतीय टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत संभाल रहे हैं.

टीम इंडिया के लिए ओपनर ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 76 रन का योगदान दिया. उन्होंने 48 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े. उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रन बनाए. अय्यर ने 27 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौका लगाया, वहीं पंत ने 16 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्के जड़े. ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए और ईशान के साथ 57 रन की ओपनिंग साझेदारी भी की. उप-कप्तान हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों पर 31 रन बनाए और नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल और ड्वेन प्रिटोरियस को 1-1 विकेट मिला.

भारतीय टीम को ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने बढ़िया शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की. टीम इंडिया को पहला झटका पारी के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा, ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को वेन पार्नेल ने तेंबा बावुमा के हाथों कैच करा दिया. गायकवाड़ ने 15 गेंदों की अपनी पारी में 3 छक्के लगाए.

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन