लंदन। एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश -भारत के बीच मुकाबला होने जा रहा है। भारत ने टॉस जीता। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस बार की भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। केदार की जगह दिनेश कार्तिक को लिया गया है। तो वहीं कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। आज भारत को सतर्क रहना होगा। वैसे तो भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो उसका श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा हो जाएगा। बांग्लादेश किसी भी टीम का खेल बिगाड़ सकती ह।. 2007 विश्व कप में इसी टीम ने भारत को मात देकर शुरुआती दौर से बाहर कर दिया था। ऐसे में भारत को बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।