स्पोर्ट्स डेस्क : 2021 T20 वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम का अंतिम मुकाबला नामीबिया के विरुद्ध दुबई में हो रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया है। इस मैच के बाद भारतीय टीम का इस टुर्नामेंट में सफर थम जाएगा। क्योकिं रविवार को हुए अफगानिस्तान – न्यूज़ीलैंड के मैच में हुई अफगानिस्तान की हार के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुँचने का आखिरी रास्ता भी बंद हो गया है। इसके साथ ही आज नामीबिया के साथ मैच के बाद विराट कोहली फिर कभी अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट में कप्तानी करते नज़र नहीं आएंगे। इस मैच में भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालाँकि यह मैच अब एक औपचारिकता मात्र रह गया है। क्योकि इसे जीतने के बाद भी भारत T20 वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर ही रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।