बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
खेल

IPL 2025 Final : अबकी बार RCB तैयार! वॉर्नर की भविष्यवाणी से फाइनल से पहले मचा भूचाल

IPL 2025 Final : अबकी बार RCB तैयार! वॉर्नर की भविष्यवाणी से फाइनल से पहले मचा भूचाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2025 अब अपने आख़िरी पड़ाव पर है। लेकिन असली रोमांच अब शुरू हुआ है। जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, वहीं दूसरी तरफ विजेता कप्तान डेविड वॉर्नर की बड़ी भविष्यवाणी ने पहले ही माहौल को गर्म कर दिया है। दरअसल वॉर्नर ने साफ कहा है – “RCB ही IPL 2025 की चैंपियन बनने जा रही है।”

वॉर्नर की भविष्यवाणी से मचा हलचल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और IPL 2016 के विजेता कप्तान डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि RCB यह खिताब जीतने जा रही है और जोश हेजलवुड फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होंगे।” डेविड वॉर्नर की ये बात यूं ही नहीं है, उन्होंने खुद सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में चैंपियन बनाया था। उस सीजन में उन्होंने 848 रन बनाकर लीडरशिप का बेहतरीन उदाहरण पेश किया था।

RCB – वो आग जो इस बार बुझने नहीं वाली!

RCB ने इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में बहुत ही संतुलित और शानदार क्रिकेट खेला है। टीम का हर खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहा है। बल्लेबाज़ी से लेकर गेंदबाज़ी तक टीम ने ऐसी लय पकड़ी है कि विरोधी टीमों के लिए उसे रोक पाना मुश्किल हो गया है। टीम ने प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया था और क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई। यह जीत न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने वाली रही बल्कि टीम के कॉम्बिनेशन को भी मजबूत किया।

विराट का जलवा कायम

इस सीजन में विराट कोहली ने RCB के लिए एक बार फिर अपनी अहमियत साबित की है। उन्होंने 14 मैचों में 614 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली का अनुभव और आत्मविश्वास टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है। अहम मैचों में कोहली की बल्लेबाज़ी ने ना सिर्फ रन बोर्ड पर बढ़ाए बल्कि टीम को स्थिरता भी दी। वे इस सीजन के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं।

गेंदबाज़ी में जोस हेजलवुड की चमक

RCB की कामयाबी का एक बड़ा कारण उसकी गेंदबाजी भी रही है। जोस हेजलवुड इस सीजन में 21 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों की नाक में दम कर चुके हैं। हेजलवुड की लाइन लेंथ और नई गेंद से स्विंग ने कई बार मैच को RCB की ओर मोड़ा है। फाइनल को लेकर वॉर्नर की भविष्यवाणी में उनका नाम प्लेयर ऑफ द मैच के तौर पर लेना इस बात का संकेत है कि हेजलवुड की भूमिका निर्णायक हो सकती है।

पाटीदार की कप्तानी में बदली टीम की किस्मत

रजत पाटीदार को कप्तानी की जिम्मेदारी इस बार सौंपी गई और उन्होंने सबको चौंकाते हुए बेहतरीन नेतृत्व दिया। उन्होंने सही समय पर रणनीति बनाई और बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों को भी सही दिशा में इस्तेमाल किया। टीम के युवा खिलाड़ी जितेश शर्मा और खुद पाटीदार ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि RCB का यह सीजन एक योजनाबद्ध तरीके से खेला गया सीजन रहा है।

फाइनल में अब किसका होगा मुकाबला?

अब RCB के सामने खिताबी जंग में जो टीम होगी वह तय होगी क्वालीफायर-2 के बाद जहां पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा। हालांकि, जिस तरह से RCB ने प्रदर्शन किया है और जिस लय में टीम है, उसे हराना आसान नहीं होगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन