नई दिल्ली। संन्यास की खबरों और वेस्टइंडीज दौरे ( West Indies Tour ) पर जाने की अटकलों के बीच टीम इंडिया (Team India) के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ( Wicket keeper Mahendra Singh Dhoni ) 2 माह की छुट्टी पर हैं। इसी छुट्टी के दौरान धोनी टीम इंडिया की तरफ से क्रिकेट खेल नहीं पाएंगे। इस बारे में धोनी ने बीसीसीआई को सूचित कर भी दिया है। छुट्टी के दौरान धोनी पैरा सैन्य रेजिमेंट में शामिल होने जा रहे हैं।

सैन्य सूत्रों के अनुसार, एमएस धोनी ( MS Dhoni ) ने आग्रह किया था कि उन्हें भारतीय सेना के साथ प्रशिक्षण दिया जाए जिसे जनरल रावत ने मंजूर कर लिया है। अब धोनी को पैराशूट रेजीमेंट बटालियन ( Parachute regiment battalion ) के साथ प्रशिक्षित किया जा सकता है। इस ट्रेनिंग का कुछ हिस्सा जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) में भी होगा। हालांकि सेना धोनी किसी एक्टिव ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनाएगी। उल्लेखनीय है कि धोनी प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजीमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं।

See also  अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया, सरकार की अडवाइजरी- कश्मीर घाटी से जल्द लौटें तीर्थयात्री और पर्यटक

दरअसल विश्व कप ( World Cup 2019 )  के बाद धोनी के रिटायरमेंट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि बीसीसीआई ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया। भारतीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने वेस्ट इंडीज दौरे के लिए रविवार को भारतीय टीमों की घोषणा करते हुए कहा कि संन्यास का फैसला पूरी तरह निजी होता है और महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) जैसे लीजेंड जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।