Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने भारत को पहला पदक दिलाया। दूसरे दिन विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। मनु भाकर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने ओलंपिक शूटिंग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। फाइनल में मनु भाकर ने कुल 221.7 अंक हासिल किए।

पेरिस ओलंपिक के पहले दिन शाम होते-होते भारत के अच्छी खबर आई थी। एक तरफ जहां दिग्गज शूटरों ने भारत को निराश किया था तो वहीं, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। 580 अंकों के साथ वह तीसरे स्थान पर रहीं। भाकर ने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, 5वीं में 96 और छठी में 96 अंक हासिल किए थे।

फाइनल में मनु भाकर का सामना वियतनाम, तुर्किए, कोरिया, चीन, और हंगरी के खिलाड़ियों से हुआ। पहले और दूसरे स्थान पर कोरिया की खिलाड़ी रहीं। कोरिया की जिन ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 243.2 अंक हासिल किया। वहीं, दूसरे स्थान पर जिन की ही हमवतन किम येजी ने 241.3 अंक से साथ सिल्वर मेडल जीता।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।