टीआरपी डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। टीम के उभरते हुए बल्लेबाज़ को इंग्लैंड में बलात्कार के एक गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मैनचेस्टर पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 जुलाई को मैनचेस्टर के एक आवासीय परिसर में हुई। खिलाड़ी का नाम हैदर अली है। फिलहाल, हैदर अली को जमानत पर रिहा कर दिया गया है लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है।

मामला उस वक्त सामने आया जब पाकिस्तान ‘शाहीन’ टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उन्हें बेकेनहम क्रिकेट ग्राउंड से हिरासत में लिया, जहां वे एमसीएसएसी के खिलाफ मैच खेल रहे थे।

PCB ने तुरंत लिया एक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हैदर अली को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। PCB ने कहा है कि वे इंग्लैंड की कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और जांच में पूर्ण सहयोग करेंगे। साथ ही बोर्ड ने खिलाड़ी को कानूनी सहायता प्रदान करने की भी बात कही है।

हैदर अली इससे पहले भी 2021 में कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के चलते सस्पेंड हो चुके हैं। लगातार ऐसे विवाद सामने आना इस ओर इशारा करता है कि बोर्ड को अनुशासनात्मक ढांचे पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।